Last updated: August 24th, 2026 at 08:07 am
Missing for 4 Days, Found Dead in Punjab Canalनालागढ़। सोलन जिले के नालागढ़ से एक दुखद मामला सामने आया है। थाना नालागढ़ के तहत गांव डाडी कनिया निवासी करीब 42 वर्षीय सर्वजीत का शव पंजाब के मोरिंडा में एक नहर से बरामद हुआ है। सर्वजीत 20 अगस्त से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, सर्वजीत के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को पंजाब के मोरिंडा में नहर से उसका शव मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि व्यक्ति 20 अगस्त से लापता था और उसका शव पंजाब के मोरिंडा की नहर में मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments