HomeAll Newsचार दिन से लापता था नालागढ़ का व्यक्ति, पंजाब की नहर में मिला शव

चार दिन से लापता था नालागढ़ का व्यक्ति, पंजाब की नहर में मिला शव

नालागढ़। सोलन जिले के नालागढ़ से एक दुखद मामला सामने आया है। थाना नालागढ़ के तहत गांव डाडी कनिया निवासी
news mitrMissing for 4 Days, Found Dead in Punjab Canal

नालागढ़। सोलन जिले के नालागढ़ से एक दुखद मामला सामने आया है। थाना नालागढ़ के तहत गांव डाडी कनिया निवासी करीब 42 वर्षीय सर्वजीत का शव पंजाब के मोरिंडा में एक नहर से बरामद हुआ है। सर्वजीत 20 अगस्त से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, सर्वजीत के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। रविवार को पंजाब के मोरिंडा में नहर से उसका शव मिलने की सूचना मिली। खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि व्यक्ति 20 अगस्त से लापता था और उसका शव पंजाब के मोरिंडा की नहर में मिला है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com