HomeAll Newsसोलन के केंद्रीय पुस्तकालय को मिलेगा डिजिटल लुक, 2.23 करोड़ से होगा आधुनिकीकरण

सोलन के केंद्रीय पुस्तकालय को मिलेगा डिजिटल लुक, 2.23 करोड़ से होगा आधुनिकीकरण

सोलन के केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एडवोकेसी एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
news mitrSolan Library Gets a Digital Makeover

सोलन के केंद्रीय राज्य पुस्तकालय में सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एडवोकेसी एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुस्तकालय को आधुनिक, मॉड्यूलर और डिजिटल सुविधाओं से लैस करना तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तकालय कर्मियों को नई तकनीक से जोड़ना रहा।

Table of Contents

    कार्यक्रम में नागपुर विश्वविद्यालय की प्रो. शालिनी लहितकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के वित्तीय सलाहकार दीपांजन चटर्जी और उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओएसडी डॉ. रेणु राणा समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हिंदी और अंग्रेजी की विभिन्न विषयों की पुस्तकें, संदर्भ सामग्री और बाल साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी और पुस्तक संग्रह में खास रुचि दिखाई।

    बताया गया कि राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के तहत केंद्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन को बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी उन्नयन के लिए करीब 2.23 करोड़ रुपये की मिलान अनुदान राशि मिली है। इसमें हिमाचल सरकार और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय का योगदान 25:75 के अनुपात में है।

    प्रो. शालिनी लहितकर ने कहा कि डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक और उपयोगकर्ता-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से पुस्तकालयों को विद्यार्थियों और समाज से अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। वहीं, दीपांजन चटर्जी ने पुस्तकालय के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com