Last updated: September 4th, 2026 at 05:18 am
Shimla Road Accident: 11-Year-Old Girl Dies, 7 Students Injuredशिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की चौपाल तहसील में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। झड़ी गांव के पास स्कूली बच्चों को लेकर जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। गाड़ी में सरकारी स्कूल के कुल आठ छात्र सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद फॉर्च्यूनर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की पहचान 11 वर्षीय साक्षी, निवासी शांठा गांव, चौपाल के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सभी घायल छात्रों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments