Last updated: September 4th, 2026 at 06:14 am
Sirmaur: Missing Man Found Dead in Cow Shed After 3 Daysसिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में तीन दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव गांव की गोशाला के बरामदे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मामला पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव का है। मृतक की पहचान बलदेव दत्त के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बलदेव दत्त 31 अगस्त को किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, 3 सितंबर को गांव की एक गोशाला के बरामदे में बलदेव दत्त का शव मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments