HomeAll Newsनालागढ़ के मंझोली में 154 करोड़ का इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित, 150 एकड़ जमीन का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

नालागढ़ के मंझोली में 154 करोड़ का इंडस्ट्रियल पार्क प्रस्तावित, 150 एकड़ जमीन का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल तेज हो गई
news mitrNalagarh to Get ₹154 Crore Industrial Park

नालागढ़। हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की पहल तेज हो गई है। नालागढ़ के मंझोली में करीब 154.39 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित औद्योगिक पार्क को लेकर केंद्रीय टीम ने चयनित लगभग 150 एकड़ भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में जमीन को परियोजना के लिए उपयुक्त माना गया है।

Table of Contents

    केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्तावित पार्क से बीबीएन क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इस पार्क को केंद्र की भारत औद्योगिक विकास योजना ‘भव्य’ के तहत विकसित करने की तैयारी है।

    मंझोली औद्योगिक पार्क में सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज समेत आधुनिक औद्योगिक सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है। निवेशकों को तैयार बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने के लिए प्लग एंड प्ले मॉडल अपनाने की योजना है।

    इसके अलावा प्रदेश सरकार ने ऊना जिले के बीटन में करीब 75 एकड़ भूमि पर लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है। हिमाचल में कुल चार औद्योगिक पार्क विकसित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है, जिनमें मंझोली और बीटन के प्रस्ताव केंद्र को भेजे जा चुके हैं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com