Last updated: September 15th, 2026 at 06:31 am
LIC Recruitment: 100 Jobs in Shimla, Interview on Sept 17शिमला: एलआईसी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से LIC में 100 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इंटरव्यू 17 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय/रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु 18 वर्ष या उससे अधिक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होना भी जरूरी है।
महिला करियर एजेंट को ₹7,000 प्रतिमाह प्लस कमीशन व अन्य लाभ दिए जाएंगे, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को ₹5,000 प्लस कमीशन व अन्य लाभ मिलेंगे। महिला करियर एजेंट के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट पद के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान अपना रिज्यूम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments