Last updated: July 7th, 2026 at 06:49 am
Baddi Police Adopts Zero Tolerance on Drugsबद्दी। पुलिस जिला बद्दी में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एनकॉर्ड (नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने की।
बैठक में जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए प्रवर्तन, खुफिया तंत्र, जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय नशा तस्करों पर लगातार नजर रखें, नियमित विशेष चेकिंग अभियान चलाएं और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
एसपी विनोद धीमान ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने शिकायत पेटियों की नियमित जांच कर प्राप्त शिकायतों का गोपनीय और समयबद्ध निपटारा करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
बैठक के अंत में एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला बद्दी में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments