HomeAll Newsजनहित और पारदर्शिता को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री

जनहित और पारदर्शिता को दें सर्वोच्च प्राथमिकता, एचएएस प्रशिक्षु अधिकारियों से बोले मुख्यमंत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं
news mitrCM Urges HPS Trainees to Serve with Integrity

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) एवं संबद्ध सेवाओं के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों से जवाबदेही, पारदर्शिता और सेवाभाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बुधवार को प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। ये सभी अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों की राज्य सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, समर्पण और सेवा भावना के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता और बिना किसी भेदभाव के पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए, ताकि समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण के सरकार के संकल्प को साकार किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा अपने कार्यों से जनता के विश्वास और अपेक्षाओं पर खरे उतरें।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव के.के. पंत, डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक डॉ. रूपाली ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com