HomeAll Newsबरोटीवाला में कथित नशा तस्करी के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, झुग्गी में लगाई आग

बरोटीवाला में कथित नशा तस्करी के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, झुग्गी में लगाई आग

बरोटीवाला में रविवार को कथित नशा तस्करी के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या
news mitrMob Torches Shack Over Drug Allegations

बरोटीवाला में रविवार को कथित नशा तस्करी के आरोपों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा ट्रक यूनियन के समीप स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे, जहां एक महिला पर चिट्टा बेचने और युवाओं को नशे की लत लगाने के आरोप लगाए गए। बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने सरकारी भूमि पर बनी उसकी झुग्गी को हटाकर उसमें आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Table of Contents

    सामाजिक कार्यकर्ता विशु राणा के आह्वान पर स्थानीय लोग पहले बरोटीवाला चौक पर एकत्र हुए और फिर जुलूस निकालते हुए ट्रक यूनियन के पास स्थित झुग्गियों तक पहुंचे। प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य राजकुमार चौधरी, भाजपा नेता विधि चंद राणा, हंसराज, योगिंद्र, मनीष, राम रतन सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

    प्रदर्शनकारियों का दावा है कि महिला की झुग्गी के समीप बने एक अन्य अस्थायी ढांचे से सिरिंज और ड्रिप बरामद हुई हैं, जिसे उन्होंने कथित नशा गतिविधियों से जोड़ते हुए पुलिस के समक्ष रखा।

    सामाजिक कार्यकर्ता विशु राणा ने बताया कि उन्होंने 18 जून को पुलिस अधीक्षक बद्दी और बरोटीवाला थाना को लिखित शिकायत देकर संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

    उधर, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। एसपी बद्दी विनोद कुमार धीमान के अनुसार, स्थानीय लोगों ने प्रीतम कॉलोनी, मढ़ावाला निवासी पूजा देवी पर ट्रक यूनियन क्षेत्र के पास अवैध नशा बेचने के आरोप लगाए थे। पुलिस के मुताबिक महिला ने पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा पत्थर फेंकने का भी प्रयास किया। उसे हिरासत में लेकर सोमवार को उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) बद्दी के समक्ष पेश किया जाएगा।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com