HomeAll News33 केवी लाइन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

33 केवी लाइन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने
news mitrPower Worker Killed by Electrocution

जिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय बिजली कर्मी बारू राम की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बेलवाली, धौलाकुआं का निवासी था और पिछले करीब 15 वर्षों से बिजली बोर्ड के ठेकेदार के अधीन कार्यरत था।

Table of Contents

    परिजनों का आरोप है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ठेकेदार ने बारू राम को बिना विभागीय अनुमति और बिजली आपूर्ति बंद करवाए खंभे पर मरम्मत कार्य के लिए भेज दिया। काम के दौरान वह 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बेटियां हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार के सामने बड़ी चुनौती बन गई है। परिजनों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उचित मुआवजा, आर्थिक सहायता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    बारू राम के साथ कार्यरत कर्मचारियों ने भी दावा किया कि उन्हें इस कार्य के लिए विभाग की ओर से कोई आधिकारिक सूचना या पावर कट की जानकारी नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता, तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

    घटना की सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण और परिजन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com