Last updated: July 8th, 2026 at 05:09 am
Nalagarh Students Join Drug-Free Himachal Campaignनालागढ़। प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ड्रग एब्यूज अवेयरनेस कैंपेन–ड्रग फ्री हिमाचल’ के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नालागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में पुलिस जिला बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति विशेष को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी इसके गंभीर परिणामों के बारे में जागरूक करना चाहिए।
एसपी विनोद धीमान ने कहा कि ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ केवल पुलिस विभाग की पहल नहीं, बल्कि पूरे समाज का जनआंदोलन है। यदि युवा वर्ग इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए तो प्रदेश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर सूचना पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments