Last updated: June 24th, 2026 at 06:48 am
PM Modi Meets President Murmu, Cabinet Reshuffle Buzz Intensifiesनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पद्म पुरस्कार समारोह के बाद हुई इस बैठक को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में मंत्रिपरिषद से जुड़े कई बदलावों के संकेत मिले हैं। इससे पहले केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा कार्यकाल पूरा होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए नामित नहीं किया है।
वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह का राज्यसभा कार्यकाल भी 21 जून को समाप्त हो गया, जिसके बाद उन्हें भी दोबारा नामांकन नहीं मिला है। इन घटनाक्रमों के बीच कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हाल ही में भाजपा ने कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके बाद माना जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही मंत्रिपरिषद में बदलाव कर सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments