HomeAll Newsचंबा के सरकारी स्कूल में मुख्याध्यापक पर नशे में ड्यूटी करने का आरोप, विभाग ने शुरू की जांच

चंबा के सरकारी स्कूल में मुख्याध्यापक पर नशे में ड्यूटी करने का आरोप, विभाग ने शुरू की जांच

चंबा: जिले के एक सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। मामले
news mitrDrunk-on-Duty Allegation Against School Head in Chamba

चंबा: जिले के एक सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Table of Contents

    मंगलवार को मुख्याध्यापक के स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वह नशे की हालत में थे। शिकायतकर्ताओं के अनुसार उनके कदम लड़खड़ा रहे थे और मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में संबंधित शिक्षक मुंह छिपाते हुए वहां से जाते दिखाई दे रहे हैं।

    मामले की जानकारी मिलने पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने तुरंत संज्ञान लिया और क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को संबंधित स्कूल का निरीक्षण कर स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए।

    निर्देशों के बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च शिक्षा उपनिदेशक को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बग्गी स्कूल के प्रधानाचार्य को मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com