Last updated: July 8th, 2026 at 07:36 am
Protest Erupts Again Over Manju Sharma Death Caseकुल्लू। प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले में एक बार फिर लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। मंगलवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के रथ मैदान में भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर मामले में न्याय की मांग उठाई।
प्रदर्शन में दिवंगत मंजू शर्मा के पति, परिजन और रिश्तेदारों के अलावा मंडी जिले के सराज और द्रंग क्षेत्रों सहित कुल्लू जिले के कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि परिजनों की शिकायत के आधार पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और मामले में कथित लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त किया जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रसूता की मौत के मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सके।
उधर, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments