Last updated: June 1st, 2026 at 05:07 am
the-political-picture-is-clear-in-the-panchayat-raj-elections-with-most-bjp-candidates-winning-in-all-63-wards-across-four-municipal-corporationsहिमाचल प्रदेश के चार नगम निगमों सहित पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम के बाद अब राज्य में राजनीतिक वर्चस्व को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। राज्य के चार नगर निगमों में 63 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जिसमें भाजपा को 37, जबकि कांग्रेस को 23 वार्डों में जीत मिली है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। पार्टी चुनाव चिन्हों पर हुए इस चुनाव में जनमत भाजपा के पक्ष में गया है, जिसमें तीन नगर निगमों में भाजपा ने अपना वर्चस्व बनाया है, जबकि पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को फिर से कामयाबी मिली है। वही, राज्य में 3754 पंचायतों में चुनाव परिणाम अब सामने आ चुके हैं जहां दोनों की राजनीतिक दल अपने अपने पक्ष में जनसमर्थन के दावे कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर में करीब 2400 प्रधान और 2300 पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है,जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने 74 प्रतिशत पंचायत प्रधानों और 77 प्रतिशत उपप्रधानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत का दावा किया है। प्रदेश में 31 मई को बीडीसी के 1769 पदों के लिए आए चुनाव परिणाम में 1400 उम्मीदवारों के रात नौ बजे तक परिणाम घोषित किए गए थे। इसमें दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा जिला परिषद के चुनाव परिणाम को लेकर जनता की नजरें टिकी हुई है। जिला परिषद और बीडीसी के अध्यक्षों की चुनाव परिणाम आने के बाद होने वाली ताजपोशी से ही सत्ता की चाबी किस और घूमेगी इसको लेकर स्थिति साफ होगी।
ऊना में भाजपा को बढ़त
ऊना जिला में जिला परिषद प्रत्याशियों की बात की जाए, तो मुबारिकपुर से भाजपा के पवनजीत, सोहारी वार्ड से भाजपा समर्थित योग राज योगी, हरोली पंजावर वार्ड से भाजपा समर्थित इंदु बाला, टक्का वार्ड से कांग्रेस समर्थित सुमित शर्मा, और चटाड़ा वार्ड से भाजपा की अनु ठाकुर ने जीत हासिल की है। उपमुख्यमंत्री के हलके में अब तक आए परिणामों के भाजपा आगे दिख रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments