Last updated: June 1st, 2026 at 05:26 am
/hp-weather-chances-of-rain-and-snowfall-in-himachal-till-june-6-yellow-alert-for-strong-storm-and-thunderstormहिमाचल प्रदेश में बदले हुए मौसम के मिजाज के बीच अब कई क्षेत्रों में हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जून माह की शुरुआत में बारिश के साथ होने जा रही है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश होने संभावनाएं व्यक्त की गई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। राजधानी शिमला में शनिवार रात से कई क्षेत्रों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा वहीं दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से गर्मी से भी निजात मिली है। राज्य के कई क्षेत्रों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई है। इस दौरान शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, मंडी और धर्मशाला समेत कई जिलों में सुबह बारिश हुई है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आई है।
आने वाले समय में राज्य में छह जून तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। वहीं, तीन और चार जून को दस जिलों तेज हवाओं और अंधड़ का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सात जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला सोलन और सिरमौर जिला में तीन और चार जून को बिजली की चमक सहित 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बारिश के चलते तापमान में सात से दस डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
रात का पारा भी लुढक़ा
इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अगले छह दिन भी तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। नाहन का रात का तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम होने के बाद 15.9 डिग्री, शिमला का 4.4 डिग्री लुढक़ने के बाद 12.0 डिग्री और धर्मशाला का 3.6 डिग्री कम होने के बाद 16.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments