HomeAll Newsमंडी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोग घायल

मंडी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर, 3 लोग घायल

मंडी-मनाली हाईवे पर डेवड के पास हादसा, गलत दिशा से आ रही कार से टकराई टैक्सी मंडी: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे
mews mitr3 Injured as Two Cars Collide on Mandi-Manali Highway

मंडी-मनाली हाईवे पर डेवड के पास हादसा, गलत दिशा से आ रही कार से टकराई टैक्सी

Table of Contents

    मंडी: मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डेवड के पास दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की एक कार कैंची मोड़ से फोरलेन पर गलत दिशा में आ गई और डेवड के पास कुल्लू की ओर से आ रही टैक्सी कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।

    हादसे की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में गलत दिशा से आ रही कार को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com