HomeAll Newsनौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे युवक की कार पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, एक घायल

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे युवक की कार पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, एक घायल

नेरवा के वार्ड नंबर-7 में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी से एक विशाल सूखा चीड़ का
news mitr nervaTree Crushes Car in Nerwa

नेरवा के वार्ड नंबर-7 में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ी से एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ अचानक मुख्य सड़क पर आ गिरा। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक मारुति ऑल्टो कार उसकी चपेट में आ गई, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक टाटा इंडिगो कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Table of Contents

    हादसे के समय बिलासपुर के श्री नयनादेवी निवासी हुकम चंद अपने भतीजे रमन कुमार को नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए ले जा रहे थे। तभी अचानक पेड़ उनकी कार पर गिर पड़ा। हादसे में रमन कुमार की बाजू और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय सड़क पर अधिक भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। यह मार्ग प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहाड़ी पर खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों को लेकर चिंता जताई। वार्ड पार्षद बबिता तंगड़ाईक ने आश्वासन दिया कि आबादी के ऊपर खतरा बने ऐसे सभी पेड़ों की पहचान कर वन विभाग के सहयोग से उन्हें जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com