₹239.45 Crore Boost for Himachal Road Projectsकेंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को सड़क अवसंरचना के विकास के लिए बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए ₹239.45 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है।
स्वीकृत परियोजनाओं में छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सड़क और टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क शामिल हैं। इनमें से 36 किलोमीटर लंबी छैला-नेरीपुल-यशवंतनगर-कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन के लिए ₹203.52 करोड़, जबकि 16 किलोमीटर लंबी टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के लिए ₹35.93 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

प्रदेश सरकार ने दोनों परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह लगातार इन परियोजनाओं के लिए केंद्र से मंजूरी की पैरवी करते रहे। इसी वर्ष जनवरी में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इन परियोजनाओं के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया था।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। साथ ही बागवानों, किसानों और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी हिमाचल के हितों के लिए केंद्र के समक्ष मजबूती से पक्ष रखती रहेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments