Last updated: June 4th, 2026 at 09:56 am
47 ITI Students Selected for Timex Group Jobsराजकीय आईटीआई सोलन में आयोजित कैंपस इंटरव्यू के दौरान 47 प्रशिक्षुओं को रोजगार का अवसर मिला। चयनित अभ्यर्थियों का चयन प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई टाइमेक्स ग्रुप इंडिया लिमिटेड, बद्दी के लिए किया गया। भर्ती प्रक्रिया का आयोजन मेसर्स न्यूमैक्स स्किल एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
कैंपस इंटरव्यू में राजकीय आईटीआई सोलन और राजकीय आईटीआई कसौली के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित 47 अभ्यर्थियों में 35 प्रशिक्षु आईटीआई सोलन और 12 प्रशिक्षु आईटीआई कसौली से संबंधित हैं। चयनित उम्मीदवार विभिन्न ट्रेडों जैसे आईटी, आईटीसीएसएम, फिटर, सिलाई प्रौद्योगिकी तथा कोपा से जुड़े हैं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल ठाकुर सहित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट (टीएंडपी) टीम के सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस इंटरव्यू प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सीधे उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उद्योगों को भी प्रशिक्षित एवं कुशल कार्यबल उपलब्ध होता है। संस्थान की प्रधानाचार्य इंजीनियर नवीन कुमारी ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित प्रशिक्षु अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments