Last updated: June 4th, 2026 at 09:43 am
Nurpur Police Bust Drug Racket, Two Held with 1.3 Kg Charasनशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कार से 1.345 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टीम हरड़ पुल के समीप नाकाबंदी कर निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक संदिग्ध ऑल्टो कार की स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखा गया एक काला प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें से कुल 1.345 किलोग्राम चरस मिली। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर कार में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार निवासी गांव भाली, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा तथा सुनील राणा उर्फ ईशु निवासी गांव सहवां, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस थाना नूरपुर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और इसके मुख्य स्रोतों की पहचान करने के लिए गहन जांच कर रही है।
एसपी कुलभूषण वर्मा ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिल सके।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments