Last updated: September 10th, 2026 at 06:13 am
57.47 Grams of Heroin Seized, Four Arrested in Baddiनालागढ़। बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालागढ़ और रामशहर क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 57.47 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में इस्तेमाल किए गए पिकअप और स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पहले मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल और थाना नालागढ़ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जुगराल होटल के पास एक टाटा योद्धा पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के गियर लीवर बॉक्स के पास छिपाकर रखे पॉलीथिन से 56.13 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने पंजाब निवासी मंगा सिंह और रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे में ले लिया।
दूसरे मामले में थाना रामशहर पुलिस ने जांडू पुल के पास एक होंडा एक्टिवा के साथ खड़े दो संदिग्ध युवकों की तलाशी ली। उनके पास से 1.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और दो सिरिंज बरामद हुईं। पुलिस ने देहरादून निवासी राज राय और शिमला निवासी मोहित सेन को गिरफ्तार किया।
दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments