HomeAll Newsसाई रोड पर बढ़ते अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, बैंकों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

साई रोड पर बढ़ते अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, बैंकों तक पहुंचना हुआ मुश्किल

बद्दी। औद्योगिक नगरी बद्दी की व्यस्त साई रोड पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात
news mitrSai Road Faces Heavy Encroachment

बद्दी। औद्योगिक नगरी बद्दी की व्यस्त साई रोड पर बढ़ते अतिक्रमण ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि क्षेत्र के प्रमुख बैंक परिसरों तक पहुंचना भी लोगों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। सरकारी पार्किंग स्थलों और सड़क किनारों पर बढ़ते अवैध कब्जों के कारण ग्राहकों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री के दून दौरे के दौरान नगर निगम बद्दी ने साई रोड और सरकारी पार्किंग स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। शुरुआती दिनों में कार्रवाई दिखाई भी दी, लेकिन समय बीतने के साथ स्थिति फिर से पहले जैसी होती नजर आ रही है। विशेष रूप से प्रमुख बैंकों के बाहर स्थित सरकारी पार्किंग क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने दोबारा कब्जा जमा लिया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण अब स्थायी स्वरूप लेता दिखाई दे रहा है। कुछ रेहड़ी संचालकों ने लोहे के एंगल और चैनलों के माध्यम से अपने स्थानों को घेरकर स्थायी ढांचा तैयार कर लिया है। इसके अलावा सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण भी पैदल चलने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    पुराने बस स्टैंड से वर्धमान चौक तक सड़क के दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित किया है। कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष एस.के. अत्री और सचिव सतीश ढुंडवा ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

    इस संबंध में नगर निगम बद्दी के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि निगम प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग से जल्द ही विशेष अभियान चलाकर सरकारी पार्किंग स्थलों और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com