Last updated: June 24th, 2026 at 06:54 am
Missing Shimla Man Found Dead in Forest After One MonthMissing Shimla Man Found Dead in Forest After One Monthशिमला: राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में करीब एक महीने से लापता चल रहे 48 वर्षीय ग्रामीण का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़मैन धार के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगल के ढांक वाले हिस्से में देवदार के पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे एक शव बरामद किया गया, जो काफी पुरानी हालत में था।
पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान रस्सी, कपड़ों और शारीरिक बनावट के आधार पर शव की पहचान लापता प्रेम प्रकाश के रूप में होने की आशंका जताई। प्रेम प्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 मई 2026 को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज करवाई गई थी।
बाद में मृतक के पिता नील चंद, भाई इन्द्र और अन्य परिजनों ने शव की पहचान प्रेम प्रकाश पुत्र नील चंद, निवासी गांव जुब्बड़, डाकघर दुर्गापुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में की। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और सुन्नी अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखते हुए मौत करीब एक महीने पहले होने की संभावना है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच जारी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments