HomeAll Newsजवाली में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से सनसनी, तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतारा

जवाली में 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से सनसनी, तेजधार हथियार से गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतारा

कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम
news mitrKangra Murder Case: 45-Year-Old Man Killed in Jawali, Probe Underway

कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस थाना जवाली के तहत ग्राम पंचायत बेही पठियार के गांव मंडोल के वार्ड नंबर-5 में 45 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र दालती राम की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी।

Table of Contents

    बताया जा रहा है कि मृतक लोहार का काम करता था और उसकी हत्या उसी के कार्यस्थल पर की गई। हमलावर ने गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में डर और दहशत का माहौल है।

    फिलहाल हत्या करने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और न ही वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार घटना को किसी ने अपनी आंखों से नहीं देखा, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

    पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

    एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान के लिए जांच जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com