Last updated: June 25th, 2026 at 06:08 am
Himachal Rain Alert: Yellow Warning Issued, Monsoon Likely by June Endहिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में सामान्य समय से कुछ देरी से पहुंच सकता है। हालांकि राज्य के कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं और आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं 29 और 30 जून को कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। नदी-नालों के आसपास जाने से बचें, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही यात्रा करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विभाग के अनुसार 29-30 जून के आसपास मानसून हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मानसून के प्रवेश के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments