HomeAll Newsडीएमएफटी बैठक में सिरमौर को मिली 8.5 करोड़ की सौगात, सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी

डीएमएफटी बैठक में सिरमौर को मिली 8.5 करोड़ की सौगात, सड़क, स्वास्थ्य और सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी

नाहन। जिला सिरमौर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की
news mitr (2)Sirmaur Gets ₹8.5 Crore Boost for Development Projects

नाहन। जिला सिरमौर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 8.5 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Table of Contents

    बैठक में विधायक विनय कुमार, सुखराम चौधरी, अजय सोलंकी, उपायुक्त एवं डीएमएफटी अध्यक्षा प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। परिषद ने सड़कों के निर्माण और मरम्मत, पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण, विद्यालय भवनों के सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि डीएमएफटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार कुल राशि का 70 प्रतिशत हिस्सा खनन प्रभावित प्राथमिक क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जाएगा, ताकि वहां के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    बैठक में डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन के लिए एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पुराने जनरेटर के स्थान पर नया जनरेटर खरीदने की भी स्वीकृति दी गई। इससे अस्पताल में गंभीर मरीजों को अधिक प्रभावी और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब और कालाअंब में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की मशीनरी और उपकरणों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने हेतु 10 लाख रुपये की मंजूरी भी दी गई।

    उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले से स्वीकृत लंबित परियोजनाओं और नई योजनाओं से जुड़ी सभी औपचारिकताएं 15 से 20 दिनों के भीतर पूरी कर विकास कार्यों को शीघ्र शुरू किया जाए। बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं जिला माइनिंग अधिकारी सरित चंद्र ने किया।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com