HomeAll News24 घंटे में सुलझी HRTC बस बैटरी चोरी की गुत्थी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

24 घंटे में सुलझी HRTC बस बैटरी चोरी की गुत्थी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोलन। जिला सोलन के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस से दो बैटरियां चोरी होने के
news mitrHRTC Battery Theft Solved in 24 Hours

सोलन। जिला सोलन के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस से दो बैटरियां चोरी होने के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार, एचआरटीसी नालागढ़ में कार्यरत चालक प्रदीप सिंह ने थाना कसौली में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 8 जुलाई को बस लेकर नालागढ़ से गुनाई पहुंचे थे और बस को गुनाई बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया था। 9 जुलाई की सुबह जब वह बस के पास पहुंचे तो देखा कि अज्ञात चोर बस की दोनों बैटरियां चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।

    शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (35), निवासी जिला नालंदा (बिहार) तथा वर्तमान निवासी भैरों की सेर, टीपरा, तहसील कालका, जिला पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी परवाणू स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसकी ड्यूटी अक्सर रात के समय होती थी। इसी दौरान उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही थाना परवाणू में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त उसके आपराधिक रिकॉर्ड का अन्य राज्यों की पुलिस से भी सत्यापन कराया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमला राजू एस.डी. वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com