Last updated: July 22nd, 2026 at 06:03 am
Car Hits Toll Employee, Driver Fleesसोलन। सोलन जिले के परवाणू टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि कर्मचारी सड़क पर गिर पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई।
घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments