HomeAll Newsबद्दी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, लघु उद्योग भारती ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

बद्दी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, लघु उद्योग भारती ने नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

बद्दी। औद्योगिक नगर बद्दी में लगातार बढ़ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने
news mitrBaddi Civic Issues Raised

बद्दी। औद्योगिक नगर बद्दी में लगातार बढ़ रही मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त विवेक चंदेल और सहायक आयुक्त अंकुर ठाकुर से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

Table of Contents

    प्रतिनिधिमंडल ने शहर की सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव और जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। उनका कहना था कि नालियों की नियमित सफाई न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है, जिससे यातायात प्रभावित होता है और सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। साथ ही कई पार्कों और स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी खराब बनी हुई है।

    प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश मोहन अग्रवाल ने सुझाव दिया कि घर-घर कूड़ा संग्रहण का समय स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार तय किया जाए। उन्होंने सुबह 5 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था करने की मांग रखी, ताकि लोग आसानी से कूड़ा निगम की गाड़ियों को सौंप सकें और शहर में स्वच्छता बेहतर हो सके।

    नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़कों और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com