Last updated: July 24th, 2026 at 08:02 am
Sonam Wangchuk Ends Hunger Strikeनई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। वह 28 जून से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे।
वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन तोड़ा। इससे पहले बिगड़ती तबीयत के चलते उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उनकी इच्छा और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात कर सरकार की ओर से पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा सुधारों के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी तथा अनशन समाप्त करने की अपील की। इसके बाद वांगचुक ने एक खुला पत्र लिखकर कहा था कि यदि सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का आश्वासन देती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।
इसके बाद गुरुवार देर रात वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, सरकार की ओर से उन्हें दिए गए अंतिम आश्वासनों का आधिकारिक विवरण अभी सामने नहीं आया है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments