HomeAll Newsपांवटा साहिब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे CM सुक्खू, मिशन रिपीट पर रहेगा फोकस

पांवटा साहिब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे CM सुक्खू, मिशन रिपीट पर रहेगा फोकस

शिमला। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार अब पांवटा साहिब
news mitrCM Sukhu to Meet Paonta Workers

शिमला। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार अब पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ओक ओवर में आयोजित होगी।

Table of Contents

    इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य उन विधानसभा क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानना है, जहां कांग्रेस लगातार चुनावों में हार का सामना कर रही है। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की स्थिति, स्थानीय समस्याओं, सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्टी की लगातार हार के कारणों पर विस्तृत फीडबैक लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री इससे पहले पच्छाद और चौपाल विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। अब पांवटा साहिब के बाद अन्य कमजोर माने जाने वाले विधानसभा क्षेत्रों में भी इसी तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    कांग्रेस ने अगले तीन महीनों में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से संवाद का लक्ष्य रखा है। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर से मिलने वाले सुझावों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाएगी।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com