Last updated: July 25th, 2026 at 07:11 am
7 Baghat Bank Defaulters Arrestedसोलन। बघाट बैंक के ऋण डिफाल्टरों के खिलाफ सोलन पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को बैंक का कर्ज न चुकाने वाले 7 डिफाल्टरों को गिरफ्तार कर एआरसीएस अदालत में पेश किया गया। जेल जाने की आशंका के बीच सभी आरोपियों ने मौके पर ही ऋण की आंशिक राशि जमा कर दी और शेष रकम जल्द चुकाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अदालत ने उनके गिरफ्तारी वारंट फिलहाल निलंबित कर दिए।
पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग मामलों में 10 ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दबाव में अब तक करीब ₹27 लाख नकद बैंक में जमा करवाए गए हैं, जबकि ₹7 लाख के पोस्ट-डेटेड चेक भी सौंपे गए हैं। पुलिस अब केवल डिफाल्टरों ही नहीं, बल्कि उनके गारंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है।
करीब 10 दिन पहले एआरसीएस सोलन ने 115 ऋण डिफाल्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इनमें सोलन के अलावा बद्दी, सिरमौर, कांगड़ा, ऊना और शिमला के लोग भी शामिल हैं। अन्य जिलों की पुलिस से भी इन वारंटों पर कार्रवाई की उम्मीद है।
सरकार बघाट बैंक के पुनर्जीवन (रिवाइवल) के लिए गंभीर है। बैंक के निदेशक मंडल को निलंबित कर तीन प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, जो बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और एनपीए कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिकवरी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि डिफाल्टरों से बकाया राशि वसूली जा सके।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments