HomeAll Newsसोलन : तीन नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से सोलन में तेज होगी टीबी जांच

सोलन : तीन नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनों से सोलन में तेज होगी टीबी जांच

सोलन। जिले में टीबी मुक्त अभियान को अब नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य
news mitr3 New Portable X-Ray Machines to Speed Up TB Screening in Solan

सोलन। जिले में टीबी मुक्त अभियान को अब नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को तीन नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मिली हैं। इनके उपलब्ध होने से अब एक साथ कई गांवों में निक्षय शिविर लगाकर टीबी की जांच की जा सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने 24 मार्च को 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान शुरू किया था। इसके तहत जिले के 637 गांवों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, पोर्टेबल एक्सरे मशीनों की कमी और एक मशीन खराब होने के कारण अब तक 245 गांवों में ही जांच हो सकी है।

नई मशीनें मिलने के बाद जिले में पोर्टेबल एक्सरे मशीनों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। विभाग के अनुसार, इन मशीनों की मदद से प्रतिदिन 700 से अधिक लोगों की टीबी जांच की जा सकेगी। इससे स्वास्थ्य टीमें अधिक गांवों तक पहुंचकर जांच अभियान को गति दे सकेंगी।

अभियान की निर्धारित अवधि 4 जुलाई को पूरी हो चुकी है, लेकिन शेष गांवों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान जारी रखा है। अलग-अलग स्वास्थ्य खंडों में एक साथ शिविर लगाने की योजना तैयार की जा रही है। विभाग के मुताबिक, एक और पोर्टेबल एक्सरे मशीन मिलना अभी बाकी है, जिसके बाद अभियान को और मजबूती मिलेगी।

जल्द कवर होंगे शेष गांव

सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने बताया कि तीन नई पोर्टेबल एक्सरे मशीनें मिलने से जिले में टीबी जांच का दायरा बढ़ेगा। सभी स्वास्थ्य खंड अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष गांवों को जल्द से जल्द कवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com