HomeAll Newsसोलन में सरकारी दफ्तरों पर करोड़ों का पानी का बिल बकाया, 1,383 उपभोक्ताओं पर 3.02 करोड़ की देनदारी

सोलन में सरकारी दफ्तरों पर करोड़ों का पानी का बिल बकाया, 1,383 उपभोक्ताओं पर 3.02 करोड़ की देनदारी

सोलन। शहर में पानी के बिलों की बकाया राशि को लेकर नगर निगम के आंकड़ों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल
news mitrSolan Govt Offices Owe ₹1.22 Crore in Pending Water Bills

सोलन। शहर में पानी के बिलों की बकाया राशि को लेकर नगर निगम के आंकड़ों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर के 1,383 उपभोक्ताओं पर करीब 3.02 करोड़ रुपये के पानी के बिल लंबित हैं। इनमें सरकारी कार्यालयों की हिस्सेदारी भी काफी बड़ी है।

सरकारी विभागों पर 1.22 करोड़ रुपये बकाया

नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, कुल बकाया राशि में से शहर के 46 सरकारी कार्यालयों पर करीब 1.22 करोड़ रुपये के पानी के बिल लंबित हैं। वहीं, आम और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर करीब 1.80 करोड़ रुपये की देनदारी है।

डीसी ऑफिस सबसे बड़ा बकायेदार

बकाया राशि की सूची में डीसी ऑफिस सोलन सबसे ऊपर है। कार्यालय पर पानी के बिल के रूप में 50,45,702 रुपये लंबित बताए गए हैं। वहीं जोनल अस्पताल सोलन पर 32,02,316 रुपये का बकाया है।

इसके अलावा गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर 2,70,270 रुपये, ओल्ड डीसी ऑफिस पर 2,25,614 रुपये, रेलवे के एक बिल पर 2,53,954 रुपये और स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज पर 2,32,778 रुपये बकाया हैं।

वसूली व्यवस्था पर उठे सवाल

करोड़ों रुपये की बकाया राशि ने नगर निगम की वसूली व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। आम उपभोक्ताओं पर कम राशि बकाया होने पर नोटिस और अन्य कार्रवाई की जाती है, जबकि सरकारी विभागों पर लाखों रुपये लंबित होने के बावजूद पानी की आपूर्ति जारी रहने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना होगा कि नगर निगम इन बकाया बिलों की वसूली के लिए सरकारी विभागों के खिलाफ क्या कदम उठाता है और लंबे समय से लंबित राशि कब तक जमा होती है।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com