Last updated: September 3rd, 2026 at 08:04 am
Himachal Congress MLA Anuradha Rana Tests Positive for Swine Fluशिमला/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले सामने आने के बीच अब लाहौल-स्पीति से कांग्रेस विधायक अनुराधा राणा भी संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। आईजीएमसी शिमला में जांच के बाद उनकी रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाई गई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक पिछले कुछ दिनों से बुखार, खांसी और जुकाम जैसी शिकायतों से परेशान थीं। उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने लक्षणों को देखते हुए H1N1 की जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 10 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी पहुंचकर अस्पताल में भर्ती विधायक अनुराधा राणा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों के बीच भी स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।
अनुराधा राणा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संक्रमित होने की जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि आइसोलेशन की अवधि के दौरान उनसे मिलने न आएं। साथ ही उन्होंने लोगों से बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments