HomeAll Newsशिमला-धर्मपुर के बीच कल से चलेगी ट्रेन, रेलवे ने जारी की समयसारिणी

शिमला-धर्मपुर के बीच कल से चलेगी ट्रेन, रेलवे ने जारी की समयसारिणी

शिमला: कालका-शिमला रेलमार्ग पर गुमान-टक्सान के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी बहने के कारण रेल यातायात प्रभावित है।
shimla newShimla-Dharampur Train to Start from Sept 4

शिमला: कालका-शिमला रेलमार्ग पर गुमान-टक्सान के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी बहने के कारण रेल यातायात प्रभावित है। इसी बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने फिलहाल शिमला और धर्मपुर के बीच एक ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 52453/52454 के संचालन को मंजूरी दे दी गई है। यह ट्रेन 4 सितंबर (शुक्रवार) से शिमला-धर्मपुर के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल कार्यालय ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए ट्रेन की समयसारिणी भी घोषित कर दी है।

🚆 क्या रहेगा ट्रेन का समय?

  • धर्मपुर से प्रस्थान: सुबह 7:50 बजे
  • शिमला पहुंचने का समय: सुबह 11:50 बजे
  • शिमला से प्रस्थान: शाम 5:45 बजे
  • धर्मपुर पहुंचने का समय: रात 9:11 बजे

बता दें कि गुमान-टक्सान के बीच किलोमीटर 07/16-17 पर ब्रिज नंबर 57 के आसपास रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी बहने के कारण कालका-शिमला के बीच ट्रेनों का संचालन 11 सितंबर तक रद्द किया गया है।

7 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

शिमला-धर्मपुर ट्रेन के संचालन की तैयारियों के तहत वीरवार को ट्रेन संख्या 52453 की खाली कोचिंग रेक दोपहर 2 बजे शिमला से धर्मपुर के लिए रवाना की जाएगी। इस रेक में कुल 7 कोच होंगे।

रेलवे ने ट्रेन के सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए आवश्यक क्रू, ट्रेन मैनेजर और शंटर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com