HomeAll Newsसोलन के नामी बोर्डिंग स्कूल में रैगिंग का मामला, नौवीं के छात्र से मारपीट; 5 सीनियर छात्र सस्पेंड

सोलन के नामी बोर्डिंग स्कूल में रैगिंग का मामला, नौवीं के छात्र से मारपीट; 5 सीनियर छात्र सस्पेंड

सोलन: सोलन जिले के डगशाई क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित
news mitrRagging Case in Solan Boarding School, 5 Seniors Suspended

सोलन: सोलन जिले के डगशाई क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच छात्रों को सस्पेंड कर दिया है।

हॉस्टल से बाहर निकालकर मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर को नौवीं कक्षा के छात्र को उसके हॉस्टल के कमरे से कथित तौर पर बाहर खींचकर लाया गया और कुछ सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। छात्र और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीनियर छात्र पिछले करीब चार महीनों से जूनियर छात्रों को डराने-धमकाने, गाली-गलौज और मारपीट जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ सीनियर छात्रों के पास हथियार होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सोलन के पुलिस अधीक्षक साईं दत्तात्रेय वर्मा के अनुसार, शिकायत के आधार पर पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डगशाई पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है। सभी आरोपी छात्र पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

No Comments

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

TOP NEWS

Latest

More
More
Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com