Last updated: September 10th, 2026 at 06:00 am
Himachal Pharma Crackdown: Drug Production Halted at Kala Amb Unit; 26.40 Lakh Tablets Seized in Baddiसिरमौर/बद्दी। हिमाचल प्रदेश में दवा निर्माण और भंडारण को लेकर ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सिरमौर के कालाअंब स्थित मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज में निरीक्षण के दौरान गंभीर कमियां दोबारा पाए जाने पर दवा उत्पादन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अनुपालन सत्यापन के दौरान पाया कि पहले चिन्हित की गई कुछ कमियां अभी तक दूर नहीं की गई थीं। कंपनी की ओर से कमियां दूर करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था। हालांकि, मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संतोषजनक अनुपालन और संयुक्त सत्यापन पूरा होने तक उत्पादन शुरू नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंह ने कहा कि सरकार ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। गंभीर गैर-अनुपालन के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
वहीं, बद्दी के बिल्लांवली में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बिना लाइसेंस संचालित गोदाम से फेरोक्योर की 26 लाख 40 हजार टैबलेट बरामद की हैं।
यह कार्रवाई एएस केमिकल मामले की जांच के दौरान सामने आई जानकारी के आधार पर की गई। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश रानाउट ने पुलिस टीम के साथ परिसर का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गोदाम में दवाओं के भंडारण के लिए आवश्यक लाइसेंस मौजूद नहीं था।
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया है। संबंधित आरोपी के खिलाफ धारा 18(सी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दवाओं के निर्माण और भंडारण में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments