HomeAll Newsदाड़लाघाट में कचरे की गाड़ियों की दुर्गंध से परेशानी, कंपनी से स्थायी समाधान की मांग

दाड़लाघाट में कचरे की गाड़ियों की दुर्गंध से परेशानी, कंपनी से स्थायी समाधान की मांग

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में कचरे की गाड़ियों से फैल रही दुर्गंध की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और अंबुजा
दाड़लाघाट में कचरे की गाड़ियों की दुर्गंध से परेशानी, कंपनी से स्थायी समाधान की मांग

दाड़लाघाट। ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में कचरे की गाड़ियों से फैल रही दुर्गंध की समस्या को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और अंबुजा सीमेंट प्लांट प्रबंधन के बीच बैठक हुई। पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

Table of Contents

    बैठक में अंबुजा फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा, एचआर हेड पदम शर्मा और सॉलिड वेस्ट प्रबंधन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कचरे से आने वाली दुर्गंध को रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाने की मांग की। कंपनी प्रबंधन ने समस्या के समाधान के लिए एक माह का समय मांगा।

    www independent medias.in

    प्रबंधन ने बताया कि शिमला से आने वाली कचरे की गाड़ियां अब रात 10 बजे के बाद दाड़लाघाट पहुंचेंगी। वहीं, बाहरी क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों पर केमिकल स्प्रे किया जाएगा, ताकि दुर्गंध को नियंत्रित किया जा सके।

    पंचायत प्रधान श्याम सिंह चौधरी और उपप्रधान हेमराज गौतम ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन से तय समय के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com