HomeAll Newsपरवाणू में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर चालक की मौत

परवाणू में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंटर चालक की मौत

चलते कैंटर का केबिन खुला, डिवाइडर पार कर पहाड़ी से टकराया वाहन परवाणू। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक
news mitrParwanoo Road Accident: Truck Driver Killed After Vehicle Hits Hill

चलते कैंटर का केबिन खुला, डिवाइडर पार कर पहाड़ी से टकराया वाहन

Table of Contents

    परवाणू। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेब से लदा कैंटर शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। टीटीआर होटल के पास पहुंचते ही चलते कैंटर का केबिन अचानक खुल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

    अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर पहुंचा और पहाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को एंबुलेंस के जरिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान नरेश त्यागी (40), निवासी गांव सतौन, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

    डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com