Last updated: September 14th, 2026 at 05:52 am
Jewellery Stolen from Jalpa Mata Temple in Nalagarhनालागढ़। नालागढ़ क्षेत्र के महुआ स्थित जालपा माता मंदिर में चोरों ने स्टोर रूम के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर कमेटी ने नालागढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर के पास कार्यालय बना हुआ है, जिसमें स्टोर रूम भी हैं। इसी स्टोर रूम में अलमारी के अंदर माता के आभूषण रखे जाते थे। चोरों ने पहले कार्यालय और स्टोर रूम के ताले तोड़े और इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर करीब 4 तोले के सोने-चांदी के छतर व मुकुट तथा करीब 300 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिए।
चोर मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे और DVR भी अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के सामने जांच में चुनौती बढ़ गई है।
रविवार दोपहर बाद लोगों ने कार्यालय और स्टोर रूम के ताले टूटे हुए देखे। अंदर जांच करने पर अलमारी से माता के आभूषण गायब मिले। इसके बाद मंदिर कमेटी को घटना की जानकारी दी गई।
मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम लाल भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर के दानपात्र को चोरी करने का प्रयास हो चुका है। इसी वजह से माता के सोने-चांदी के आभूषणों को स्टोर रूम की अलमारी में सुरक्षित रखा जाता था और नवरात्रों के दौरान ही उनका इस्तेमाल किया जाता था।
उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायत नालागढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments