Last updated: September 14th, 2026 at 05:46 am
Bridge Collapse: Tipper Overturns, 3 Vehicles Damagedगुरदासपुरा के पास भारी बारिश के बाद हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग; दर्जनों गांवों से संपर्क कटा
परवाणू। धर्मपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुनाई से मंधाला की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर रविवार शाम भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गुरदासपुरा के पास अचानक पुलिया का लेंटल ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहा रेत से भरा टिप्पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े तीन अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।
गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। पुलिया टूटने के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। कई वाहन भी मलबे में फंस गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बरोटीवाला से गुनाई की ओर जाने वाला यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे बरोटीवाला और मंधाला के स्कूलों तक पहुंचते हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सहीन ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद खस्ताहाल पुलिया की समय रहते मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग उपमंडल चंडी के एसडीओ गोपाल दास ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम को मौके पर भेज दिया गया है। मलबा हटाकर यातायात को अस्थायी रूप से बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिया का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments