Last updated: September 14th, 2026 at 05:35 am
HRTC Pensioners Warn of Intensified Protest Over Pending Duesनालागढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक, डीए, एरियर और लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग
नालागढ़। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की जिला इकाई की बैठक रविवार को नालागढ़ एचआरटीसी कार्यशाला परिसर में जिलाध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों की कई वित्तीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को 50 हजार रुपये की किस्त, 3 प्रतिशत डीए तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं मिला है।
उन्होंने दावा किया कि 18 प्रतिशत डीए लंबित होने के कारण पेंशनरों को हर महीने करीब 4 हजार से 12 हजार रुपये तक कम पेंशन मिल रही है। उन्होंने वित्त विभाग की 22 जून की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि एक जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विभिन्न वित्तीय लाभों का एकमुश्त भुगतान किया जाना है, लेकिन एचआरटीसी पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है।
मंच ने मुख्यमंत्री से अन्य विभागों के पेंशनरों की तर्ज पर एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी समान वित्तीय लाभ देने की मांग की। साथ ही एचआरटीसी को स्टेट ट्रांसपोर्ट घोषित करने की मांग भी उठाई गई।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो पेंशनर अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। बैठक में करीब 75 पेंशनरों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments