Last updated: September 24th, 2026 at 04:48 am
Speed Up Development Work: Minister Shandilस्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बुधवार को जिला योजना, विकास एवं 20-सूत्री कार्यक्रम समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा।
सोलन, बद्दी, नालागढ़ और परवाणू में श्रम अधिकारियों को उद्योगों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने के साथ पौधारोपण और लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी अपील की।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत 682 लोगों के जॉब कार्ड सक्रिय रहे और 5.38 लाख कार्य दिवस अर्जित किए गए, जिन पर 18.38 करोड़ रुपये खर्च हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 259 आवास स्वीकृत किए गए।
अप्रैल से जून 2026 तक जिले में 80,310 क्विंटल खाद्य सामग्री वितरित की गई। वहीं, जिला में कुल 1,281 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। अधिकारियों ने सोलन-सुबाथू सड़क का कार्य जल्द शुरू होने की जानकारी भी बैठक में दी।
कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बैठक में अपने सुझाव रखे। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी अनुपालन का भरोसा दिलाया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments