Last updated: September 26th, 2026 at 05:33 am
3-Day Bank Strike From Sept 28बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। शिमला में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की हिमाचल इकाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल के कारण और अपनी मांगों की जानकारी दी।
यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना वापस लेना शामिल है। यूनियन का कहना है कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए।
UFBU ने दावा किया कि PLI योजना वित्तीय सेवा विभाग की ओर से एकतरफा लागू की गई है। यूनियनों ने इसे वापस लेने की मांग की है।
रविवार को खुले रहेंगे बैंक
यूनियन के अनुसार, हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहेंगे। सोमवार, मंगलवार और बुधवार यानी 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसका प्रयास किया जाएगा।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments