HomeAll Newsएंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली, 200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता रैली, 200 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

बरोटीवाला। एंटीबायोटिक दवाओं के गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहे रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति लोगों को जागरूक
newsmitrMisuse of Antibiotics Raises Health Risks

बरोटीवाला। एंटीबायोटिक दवाओं के गलत और जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहे रोगाणुरोधी प्रतिरोध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के औषधि विज्ञान संकाय की ओर से जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Table of Contents

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक फार्मेसी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को एंटीबायोटिक दवाओं का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने का संदेश दिया।

    रैली के दौरान लोगों से डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक न लेने, डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक दवा का पूरा कोर्स करने और बिना जरूरत खुद से दवा लेने से बचने की अपील की गई।

    कार्यक्रम का आयोजन 21 से 25 सितंबर तक भारतीय फार्मेसी परिषद और हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद के सहयोग से किया गया। इस अभियान की राष्ट्रीय थीम “स्वस्थ भारत: रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबला” रही।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com