HomeAll Newsमंडी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; मां ने लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

मंडी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; मां ने लगाए मारपीट और प्रताड़ना के आरोप

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का
news mitrtrWoman Found Dead in Mandi, Husband Arrested

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Table of Contents

    जानकारी के अनुसार, मामला सुंदरनगर के पन्याली क्षेत्र का है, जहां बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस को घर से नीलम कुमारी (30) का शव बरामद हुआ। मृतका के शरीर, खासकर पीठ और दोनों पैरों पर नीले रंग के चोटों के निशान पाए गए।

    मृतका की मां बिंती देवी ने आरोप लगाया कि उनका दामाद लज्जी राम शराब का आदी है और आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना करता था। मां ने आशंका जताई कि लगातार हो रही मारपीट और प्रताड़ना के कारण ही उनकी बेटी की मौत हुई है।

    दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

    मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

    वहीं, मां की मौत के बाद महिला के दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com