Baddi University Pharmacy Program Gets NBA Accreditationफार्मेसी शिक्षा में बड़ी उपलब्धि; विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया
बद्दी। बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड इमर्जिंग साइंसेज (SPES) ने फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के स्नातक फार्मेसी कार्यक्रम को प्रतिष्ठित नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (NBA) से प्रत्यायन प्राप्त हुआ है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ SPES हिमाचल प्रदेश में NBA प्रत्यायन हासिल करने वाला एकमात्र फार्मेसी संस्थान बन गया है। उपलब्धि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के प्रो. हरकिशन सिंह सेमिनार हॉल में विशेष समारोह आयोजित किया गया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, परिणाम आधारित शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, व्यावसायिक विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।
समारोह में विश्वविद्यालय के सचिव गौरव राम झुनझुनवाला, चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) टी.आर. भारद्वाज, कुलपति प्रो. (डॉ.) जे.के. शर्मा और कुलसचिव प्रो. (डॉ.) खुशमीत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा SPES के डीन प्रो. (डॉ.) रविनेश मिश्रा, विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भारतेन्दु शर्मा, डिप्लोमा प्रमुख अलका शर्मा, विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान वक्ताओं ने NBA प्रत्यायन के लिए संस्थान को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय प्रबंधन, प्रशासन, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की उपलब्धि बताया।
वक्ताओं ने कहा कि NBA प्रत्यायन संस्थान के शैक्षणिक मानकों और गुणवत्ता की मान्यता है। साथ ही, इससे इन मानकों को बनाए रखने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार की जिम्मेदारी भी बढ़ती है।
कार्यक्रम के अंत में SPES के डीन प्रो. (डॉ.) रविनेश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और विश्वविद्यालय नेतृत्व, अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments